देवभूमि उत्तराखंड की पौराणिक परम्पराओं को संरक्षण देने वाले लोगों का होगा सम्मान

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

गजा से डी.पी. उनियाल की रिपोर्ट। देवभूमि उत्तराखंड की पौराणिक परम्पराओं , संस्कृति संरक्षण व उद्यमियों को सम्मानित करने के लिए विक्टोरिया क्रास विजेता शहीद गबर सिंह नेगी की धरती चम्बा में सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल करेंगे।

संस्कृत महाविद्यालय तल्ला चम्बा के प्रांगण में आयोजित इस समारोह में 11 जोड़ी ढोल वादकों, परंपरागत तरीके से भोजन बनाने वाले रसोइयों , स्वरोजगार करने वाले व्यक्तियों , कोरोना काल में अपनी लेखनी से जन जागरूकता करने वाले जनपद के पत्रकारों , लोक गायन , व शिल्प कला के जानकारों को सम्मानित किया जाएगा । यह आयोजन उत्तराखंड जन मंच तथा श्रमजीवी पत्रकार यूनियन द्वारा आयोजित किया गया है । 

उत्तराखंड जन मंच के संयोजक दिनेश प्रसाद उनियाल ने बताया कि आयोजन की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं । आयोजन में पत्रकार श्री शशिभूषण भट्ट तथा श्री रघुभाई जरधारी एक सप्ताह से इस समारोह आयोजित करने में तैयारी में जुटे हैं । 

समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष , विकास खण्डों के प्रमुख तथा अन्य सम्मानित लोगों को आमंत्रित किया गया है । ढोल वादन व मसकबीन वादकों के द्वारा कार्यक्रम में अपनी अपनी विधाओं का प्रदर्शन किया जायेगा ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!