घनसाली बाजार में बस अड्डे का शिलान्यास जाम से मिलेगी मुक्ति

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

घनसाली से लोकेंद्र जोशी। घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह ने घनसाली बाजार में डेढ़ करोड़ की लागत से बनने वाले बस अड्डे का शिलान्यास किया है। इस मौके पर विधायक ने कहा कि बस अड्डे के निर्माण होने से घनसाली क्षेत्र में जाम की समस्या से निजात मिल सकेगी।

शाह ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जनता का आशीर्वाद मिला तो घनसाली को पृथक जिला और बाल गंगा ब्लाक का गठन करने का कार्य मजबूती से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के हित में अनेक फैसले ले रही है। बेरोज़गारों को रोजगार देने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष शंकर पाल सजवाण, ब्लाक प्रमुख बसुमती घणाता, व्यापार मंडल अध्यक्ष डा. नरेंद्र डंगवाल आदि मौजूद थे। 

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!