Ad image

नवनियुक्त एसएसपी0 ने संभाली टिहरी जिले की कमान

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी। श्री नवनीत सिंह भुल्लर (पूर्व कमांडेंट, एसडीआरएफ0) ने आज 18 दिसंबर को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद टिहरी गढ़वाल का पदभार ग्रहण किया गया। 

इस अवसर पर टिहरी पुलिस द्वारा पुलिस कार्यालय, नई टिहरी में नवनियुक्त एस0एस0पी0 सर को सलामी देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस कार्यालय में स्थित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर शाखा कार्मिकों से वार्ता कर अपराध नियंत्रण के साथ-साथ बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था बनाए रखने व आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत सूचनाओं का त्वरित अग्रेषण किए जाने से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए।

तत्पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस कार्यालय के सभाकक्ष में जनपद के मीडिया बंधुओं से मुलाकात कर वार्ता की गई। इस दौरान आयोजित प्रेस वार्ता में एस0एस0पी0 टिहरी द्वारा जनपद में मादक पदार्थों यथा ड्रग्स, शराब आदि की रोकथाम को उच्च प्राथमिकता देते हुए मादक पदार्थों से संबंधित तस्करों पर प्रभावी कार्यवाही करने, टिहरी झील में वाटर स्पोर्ट्स की बढ़ती गतिविधियों के दृष्टिगत वाटर रेस्क्यू से संबंधित तैयारियां करने, पर्वतीय जिले के आपदा की दृष्टि से संवेदनशील होने के कारण संभावित आपदा के दृष्टिगत टिहरी पुलिस को आपदा संबंधी कार्यों का प्रशिक्षण देकर त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों हेतु सक्षम बनाए जाने का आश्वासन दिया।

उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु निर्वाचन आयोग तथा पुलिस मुख्यालय से प्राप्त दिशा निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन किए जाने सहित जनपद में अपराध नियंत्रण एवं जनता से मृदुल व्यवहार को अपनी प्राथमिकता में गिनाया गया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!