Ad image

अस्पताल आंदोलन को संयुक्त किसान मोर्चा और पूर्व सैनिक संगठन का भी समर्थन

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला का अनुबंध निरस्त कराने को लेकर चल रहे आंदोलन के 21 वें दिन संयुक्त किसान मोर्चा डोईवाला तथा राष्ट्रीय सैनिक संस्था के नेताओं ने अपना समर्थन दिया। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता देर तक अनशन स्थल पर डटे रहे और जमकर नारेबाजी की। 

उत्तराखंड क्रांति दल के जिला अध्यक्ष संजय डोभाल का आमरण अनशन आज चौथे दिन भी जारी रहा। संजय डोभाल के स्वास्थ्य में आज काफी गिरावट दर्ज की गई। 

उत्तराखंड क्रांति दल के डोईवाला विधानसभा प्रभारी शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि  आज बुधवार को सुबह ग्यारह बजे अस्पताल की बदहाली के लिए जिम्मेदार भाजपा तथा कांग्रेस के तत्कालीन मुख्य मंत्रियों का बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया जाएगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल की बदहाली जिम्मेदार उक्त दोनों नेताओं ने कभी अस्पताल परिसर का हाल जानने का प्रयास नहीं किया।

उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष धर्मवीर सिंह गुसाईं और नगर अध्यक्ष राकेश तोपवाल ने कहा कि इस बार अनुबंध निरस्त कराने को लेकर यह एक निर्णायक आंदोलन है। जितना सरकार आंदोलन को दबाने का प्रयास करेगी उतना आंदोलन को तेज किया जाएगा।

सहित किसान मोर्चा के अंतर्गत सिंघ सभा खैरी के प्रधान गुरदीप सिंह,  किसान मोर्चा (टिकैत) के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खालसा, संयुक्त किसान मोर्चा के अध्यक्ष के अध्यक्ष संजय सैनी, कुलदीप सैनी, राजवीर सैनी और  भारतीय किसान यूनियन चढूनी के जिला अध्यक्ष गुरदीप सिंह, हरभजन सिंह, गुरबचन सिंह, सिमलास ग्रांट के पूर्व प्रधान उमेद बोरा आदि ने अपना समर्थन दिया।

  इसके अलावा राष्ट्रीय सैनिक संस्था के प्रदेश संयोजक डीपी शर्मा, रघुवीर सिंह बिष्ट, ओके सिंह, जगत सिंह, पीएस नेगी और दीपक राणा सहित आशुतोष शर्मा आदि ने भी अपना समर्थन दिया।

आंदोलनकारियों के साथ आज भी 90 वर्षीय बुजुर्ग गिरधारी लाल नैथानी, भाजपा नेता रामेश्वर पांडे ,महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल,  शांति रावत, हर्ष रावत, रमेश तोपवाल, श्याम सुंदर आदि यूकेडी कार्यकर्ता आंदोलन मे डटे रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!