Ad image

उत्तराखंड ज्योतिष रत्न आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल 5 से 12 दिसंबर तक देहरादून में ज्योतिषीय परामर्श हेतु उपलब्ध रहेंगे

Govind Pundir
4 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

ऋषिकेश। उत्तराखंड ज्योतिष रत्न आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल आगामी 5 दिसंबर से 12 दिसंबर तक राजधानी देहरादून में आम जनता के लिए ज्योतिष परामर्श हेतु उपलब्ध रहेंगे।

कार्यक्रमों की सूची जारी करते हुए उनकी निजी सचिव श्रीमती आरती ने बताया कि डॉक्टर साहब 4 तारीख सायंकाल 5:00 बजे अपने निजी आवास 56/1 धर्मपुर देहरादून में पहुंच जाएंगे 7:00 से 9:00 तक प्रदेश एवं केंद्र सरकार के कुछ पदाधिकारी उनसे विशेष ज्योतिषीय परामर्श लेंगे। 5 दिसंबर को सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक राज्य के विभिन्न जनपदों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की जनसभा के लिए राजधानी पहुंचे हुए कुछ अति विशिष्ट लोग उनसे ज्योतिषीय परामर्श लेंगे दोपहर ठीक 1:00 बजे आचार्य श्री उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अभियंता मनमोहन सिंह के राजपुर रोड स्थित निजी निवास पर ज्योतिषी परामर्श एवं आशीर्वाद देंगे। सायंकाल 4:00 बजे सहारनपुर उत्तर प्रदेश से कुछ व्यवसाई डॉक्टर साहब से ज्योतिषीय परामर्श लेंगे। उनके लिए सायंकाल 7:00 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।

6 दिसंबर को सुबह का समय जन्मपत्री दिखाने एवं आशीर्वाद लेने हेतु देहरादून की प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉ भारती भंडारी के लिए निर्धारित किया गया है उसके बाद 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक और साईं काल 4:00 से 6:00 बजे तक आम जनता अपना समय निर्धारित करवा सकती है। 

7 दिसंबर से 12 दिसंबर दोपहर 1:00 बजे तक आम जनता जन्मपत्री हस्तरेखा एवं वास्तु संबंधी सलाह के लिए डॉक्टर साहब से अपना समय निर्धारित करवा सकती है। 12 दिसंबर सायंकाल 4:00 बजे से वह ऋषिकेश आईडीपीएल अपने कैंप कार्यालय पर मिलेंगे।

विदित है कि कुंडली एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ के रूप में डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध है लोग उनसे व्यक्तिगत और ऑनलाइन ज्योतिषीय परामर्श हेतु लंबी कतार में खड़े मिलते हैं उन्हें मंत्रों की ध्वनि को यंत्रों में परिवर्तित कर जीवन की लगभग सभी समस्याओं के समाधान करने के लिए भी प्रसिद्धि प्राप्त है।

आचार्य का परिचय*

नाम-आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल। पब्लिक सर्विस कमीशन उत्तराखंड से चयनित प्रवक्ता संस्कृत। निवास स्थान– 56 / 1 धर्मपुर देहरादून, उत्तराखंड। कैंप कार्यालय मकान नंबर सी 800 आईडीपीएल कॉलोनी वीरभद्र ऋषिकेश । मोबाइल नंबर-9411153845

*उपलब्धियां*

वर्ष 2015 में शिक्षा विभाग में प्रथम गवर्नर अवार्ड से सम्मानित, वर्ष 2016 में लगातार सटीक भविष्यवाणियां करने  पर तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने द्वारा उत्तराखंड ज्योतिष रत्न सम्मान। वर्ष 2017 में त्रिवेंद्र सरकार द्वारा ज्योतिष विभूषण सम्मान। 

वर्ष 2013 में केदारनाथ आपदा की सबसे पहले भविष्यवाणी की थी। इसलिए 2015 से 2018 तक लगातार मिला एक्सीलेंस अवार्ड। वर्ष 2019 में मंत्रों की ध्वनि को यंत्रों में परिवर्तित कर लोगों की समस्त समस्याओं का हल करने की वजह से तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिया ज्योतिष वैज्ञानिक सम्मान और शिक्षा एवं ज्योतिष क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए 5 सितंबर 2020 को मिला प्रथम वर्चुअल टीचर्स राष्ट्रीय अवार्ड।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!