डायट बड़कोट में चार दिवसीय राज्य स्तरीय गणित सेमिनार का आयोजन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

उत्तरकाशी । प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बड़कोट जितेन्द्र सक्सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बड़कोट में 04 जनवरी 2022 से 07 जनवरी 2022 तक 04 दिवसीय राज्य स्तरीय गणित सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है । 

चार दिवसीय सेमिनार में वैदिक गणित के पाठ्यक्रम एवं छात्र/छात्राओं के लिये उपयोगिता तथा जूनियर कक्षाओं के लिए डायट द्वारा विकसित गणित किट मुख्य आकर्षण का केन्द्र होगें।

गणित सेमिनार के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि श्री बंशीधर तिवारी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा उत्तराखण्ड होंगे। कार्यक्रम में श्रीमती वंदना गब्र्याल अपर निदेशक महानिदेशालय विद्यालयी शिक्षा तथा डाॅ0 आर0डी0 शर्मा अपर निदेशक एस.सी0ई0आर0टी0 विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे। 

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!