संसदीय कार्य मंत्री ने पत्रकार की आश्रित पत्नी को दिया 5 लाख का चेक

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

हल्द्वानी । कोरोना महामारी में पत्रकार स्व. राहुल जोशी का आकस्मिक निधन हो गया था, उनकी आश्रित पत्नी को सरकार द्वारा पत्रकार कल्याण कोष से 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई थी। मंगलवार को शहरी विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री बंशीधर भगत ने पूजा जोशी को अपने आवास पर 05 लाख रुपये की धनराशि का चेक वितरित किया।

कोरोना महामारी में विगत वर्ष मई माह में पत्रकार राहुल जोशी का कोविड-19 संक्रमण से ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। स्व.राहुल जोशी की पत्नी पूजा जोशी जो एक गृहणी है मंत्री बंशीधर भगत द्वारा पूजा जोशी को 05 लाख धनराशि का चेक मंगलवार को वितरित किया गया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!