हादसा: स्कूटी दुर्घटना में एक की मौत एक घायल

Garhninad Desk
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी। तहसील गजा क्षेत्र अंतर्गत गजा- तमियार पसरखेत ग्रामीण मोटर मार्ग पर पसरखेत के समीप एक स्कूटी सड़क से नीचे खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें एक की मौत हो गई है जबकि दूसरा सवार घायल हो गया है।

बता दें कि, स्कूटी में 2 व्यक्ति सवार थे जिसमें से एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई है तथा एक अन्य घायल हुआ है।  घायल व्यक्ति का नाम- जगदीश भंडारी पुत्र श्री बेताल सिंह उम्र- अज्ञात निवासी ग्राम तिमली तहसील पावकी देवी है।

जबकि मृतक व्यक्ति का नाम-अनिल भंडारी पुत्र श्री वीर सिंह निवासी ग्राम तिमली तहसील पावकी देवी है।

घायल जगदीश भंडारी पुत्र श्री बेताल सिंह को पुलिस टीम नरेंद्र नगर एवं स्थानीय ग्रामीणों द्वारा निकाल लिया गया है। जिसे 108 से ऋषिकेश एम्स ले जाया गया है।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!