Ad image

यहां भीषण आग लगने से 11 साल के बच्चे समेत 7 लोगों की मौत 

Garhninad Desk
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के गोकलपुरी गांव में भीषण आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई। इनमें एक 11 साल का बच्चा भी शामिल है। घटना शनिवार देर रात की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उत्तर पूर्वी दिल्ली के गोकलपुरी गांव के पिलर नंबर 12 के पास तड़के करीब 12 बजे आग लगने की घटना की सूचना मिली, जिसके बाद 13 दमकल गाड़ियों को तुरंत सेवा में लगाया गया। झोपड़ियों से सात जले हुए शव बरामद किए गए। आग लगभग 60 से अधिक झोपड़ियों में लगी थी। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

आग पर  तड़के करीब साढ़े तीन बजे तक काबू पा लिया गया।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पूर्वोत्तर) देवेश कुमार महला ने ब्योरा देते हुए कहा कि उन्हें गोकलपुरी थाने में रात करीब 12 बजे आग लगने की घटना की सूचना मिली। इस घटना में कम से कम 30 झुग्गियां उनके सामान के साथ जलकर राख हो गईं और सात लोगों की जान चली गई।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घटना पर दुख जताया है और कहा कि “सुबह-सुबह दुखद समाचार सुना। मैं मौके पर जाऊंगा और व्यक्तिगत रूप से प्रभावित लोगों से मिलूंगा। ”


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!