रिटर्निंग ऑफिसर घनसाली के एन गोस्वामी ने दी मतगणना सम्बंधी जानकारी 

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

घनसाली से लोकेंद्र जोशी की रिपोर्ट । रिटर्निंग ऑफिसर के एन गोस्वामी द्वारा  तहसील सभागार  घनसाली में  निर्वाचन लड़ने वाले  प्रत्याशियों, उनके मुख्य  निर्वाचन अभिकर्ताओं  के अलावा नामित प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मतगणना की पूर्व तैयारियों के संबंध में जानकारी दी। इसके अलावा मुख्य रूप से, मतगणना टेबल,  मतगणना हेतु स्ट्रांग रूम को खोले जाने और पोस्टल बैलट एवं  ईटीपीबी  की प्राप्ति हेतु तहसील सभागार में बनाए गए स्ट्रांग रूम से  पोस्टल बैलट एवं ईटीपीबी के स्वीट बॉक्स को कोषागार के डबल लॉक में जमा किए जाने,  मतगणना के उपरांत  ईवीएम की  सीलिंग तथा उसके पश्चात उन्हें नियति स्ट्रांग रूम में जमा किए जाने के संबंध में  भी जानकारी दी।  निर्वाचन अधिकारी गोस्वामी ने  बैठक मे सभी निर्वाचन में भाग लेने वाले प्रत्याशियों, एवं उनके  प्रतिनिधियों को जानकारी दी कि, मतगणना हेतु मतगणना अभिकर्ता  की तैनाती हेतु नियत प्रारूप-18 को भरकर प्रस्तुत  करने तथा दिनांक 09.03.2022  को अभिकर्ता के पहचान पत्र प्राप्त किए जाने  अवगत कराया गयापइस दौरान उपस्थित समस्त  प्रत्याशी एवं उनके  अभिकर्ता को  को मतगणना से संबंधित समस्त जानकारी विस्तृत रूप से समझाए गई…बैठक मे निर्वाचन अधिकारी के. एन. गोस्वामी, सहायक निर्वाचन अधिकारी सुधीर नैथानी राजेंद्र अवस्थी के अलवा निर्वाचन में भाग लेने वाले सभी प्रत्याशियों के अभिकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!