Ad image

30 साल बाद आज शनि ने स्वराशि कुम्भ में किया प्रवेश, इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत

Garhninad Desk
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

आज यानी 29 अप्रैल 2022 को 30 साल बाद शनि महाराज ने स्वराशि कुम्भ में प्रवेश किया है। उनके स्वराशि में प्रवेश करने से इन राशि वालों की किस्मत चमक सकती है। शनि का स्वराशि परिवर्तन ज्‍योतिष शास्‍त्र में बड़ा बदलाव माना जाता है क्योंकि वे सबसे धीमी चाल चलने वाले ग्रह हैं। यानी शनि ढाई साल में राशि बदलते हैं। आज यानी कि 29 अप्रैल को शनि अपनी ही राशि मकर से निकलकर स्वराशि कुंभ में प्रवेश कर रहे हैं। 

बता दें कि शनि 30 साल के बाद अपनी राशि कुंभ में आ रहे हैं, जिसका बड़ा असर सभी जातकों पर पड़ेगा। वहीं इन 3 राशि वालों के लिए शनि गोचर किस्मत चमकाने वाला साबित होगा।

मेष राशि (Aries): मेष राशि वालों के लिए यह समय खूब तरक्‍की, पैसा और सम्‍मान दिलाएगा। पुरानी इच्छाएं पूरी होंगी। नए काम शुरू करने के लिए अच्‍छा समय है। संतान प्राप्ति के योग हैं। कारोबारियों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। सेहत का ख्‍याल रखें।

वृष राशि (Taurus): इस राशि और लग्न वालों के लिए शनि का गोचर राजयोग बनाएगा। कह सकते हैं कि करियर में उनका भाग्‍योदय होगा। जबरदस्त तरक्की मिलेगी, आय में बड़ा इजाफा होगा और खूब मान-सम्मान पद-प्रतिष्ठा मिलेगी लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे। 

मिथुन राशि (Gemini): शनि का गोचर मिथुन लग्न और राशि वालों की सेहत बेहतर करेगा। किसी पुरानी बीमारी से राहत मिलेगी। हर काम में किस्‍मत का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। नई नौकरी मिल सकती है। 

देश दुनिया पर क्या पड़ेगा असर

शनि विक्रम संवत 2079 के राजा हैं।साथ ही उनका 30 साल बाद अपनी ही राशि कुंभ में प्रवेश देश-दुनिया पर असर डालेगा। ऐसे लोग जो धोखेबाजी, झूठ, अन्याय, दुराचार और भ्रष्टाचार करते हैं, उनके लिए यह साल कोर्ट-कचहरी, जेल का रास्ता दिखा सकता है। इसके अलावा महंगाई बढ़ने के आसार हैं। न्‍याय प्रक्रिया में कोई अहम बदलाव हो सकता है,आदि।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है garhi ninad इसकी पुष्टि नहीं करता है।)


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!