चारधाम यात्रा: टैक्सी यूनियन, टीजीएमओ व व्यापार मंडल पदाधिकारियों के साथ की बैठक

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

घनसाली से लोकेन्द्र जोशी। चारधाम यात्रा के मध्यनजर थानाध्यक्ष घनसाली सुखपाल सिंह मान एवं नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी हरेंद्र सिंह चौहान द्वारा टीजीएमओ, टैक्सी यूनियन तथा उद्योग व्यापार मंडल के साथ एक आवश्यक बैठक होटल श्रीराम में की गयी।

बैठक में वाहनों को नियत स्थान पर खड़े करने, यात्रा रूट पर अनावश्यक जाम न लगाने, दुकानो के सामने वाहन खड़ा न करने तथा  दुकान के आगे अनावश्यक रूप से अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी दी गई।

साथ लॉज, होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, चाय मिठाई, सब्जी आदि के व्यापारियों को सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखने तथा नियम कानूनों का सख्ती से अनुपालन करने की अपील की गई। 

बैठक में टीजीएमओ,, टैक्सी यूनियन,उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी तथा अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Share This Article
error: Content is protected !!