नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज ने किया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें
पंचकूला । मानवता जनशक्ति फाउंडेशन एवं उत्तराखण्ड समाजोत्थान संगठन के सामुहिक सौजन्य से निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन पंचकूला में किया गया। 

शिविर का उद्घाटन जूना अखाड़े के प्रमुख संत नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज ने किया। उन्होंने कहा कि लोगों की सेवा करना सबसे बड़े पुण्य का कार्य है। इन संस्थाओं द्वारा समय-समय पर विभिन्न प्रकार की समाजसेवी गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। इन संस्थाओं से दूसरी सस्थांओ को प्रेरणा लेकर समाज कार्याें के लिए आगे आना चाहिए।

संस्था के स्वास्थ्य संयोजक वीरेन्द्र रावत जैकी ने कहा कि इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में करीब 1500 लोगों के स्वास्थ्य की जांच गई और सभी को निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। इस मौके पर दोनों सस्थांओ से जुड़े पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में आस पास के लोग मौजूद रहे।

Share This Article
error: Content is protected !!