Ad image

पर्यावरण संरक्षण के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्णतः प्रतिबंध

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गजा/ नई टिहरी से डीपी उनियाल। नरेन्द्र नगर विधानसभा क्षेत्र की नगर पंचायत गजा में पर्यावरण,वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के निर्देशानुसार पर्यावरण संरक्षण के लिए अब सिंगल यूज प्लास्टिक से निर्मित उत्पादों के आयात, निर्माण,भंडारण, वितरण और विक्री व उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।

नगर पंचायत गजा अध्यक्ष श्रीमति मीना खाती व अधिशासी अधिकारी सुशील बहुगुणा ने बताया कि भारत सरकार के पर्यावरण,वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से निर्देश प्राप्त हुए हैं कि प्लास्टिक के झंडे थर्माकोल प्लास्टिक की थैलियां, डंडियां,पी वी सी बैनर , आइसक्रीम की प्लास्टिक की डंडी पर अब 30 जून 2022 के बाद पूर्णतया प्रतिबंध लगाया गया है । कहा कि उलंघन करने वाले लोगों पर सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत गजा की ओर से बाजार से सामान लाने ,लेजाने के लिए कपड़े का झोला दिया गया है तथा जिन परिवारों के पास नहीं होगा उनको नगर पंचायत से दिया जायेगा । समाजसेवी दिनेश प्रसाद उनियाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए यह आवश्यक भी हो जाता है कि हम सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करें । चिप्स,कुरकुरे,फ्रुटी आदि के रैपर व प्लास्टिक बोतलें लोग सड़क पर डाल देते हैं जिससे कूड़ा-करकट इधर उधर बिखर जाने से प्रदूषण हो जाता है यदि हम कूड़ा निस्तारण कूडादान में रखते हैं तो पर्यावरण मित्रों को भी सफाई व्यवस्था में सहुलियत होगी जिससे बाजार स्वच्छ व सुन्दर होगा। उन्होंने अपील की है कि सुंदर गजा, स्वच्छ गजा के लिए सभी लोगों का सहयोग मिलेगा।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!