Ad image

हंस फाउंडेशन के उत्तराखंड और हिमाचल प्रभारी पदमेंद्र सिंह बिष्ट ने ज्योतिषाचार्य घिल्डियाल को विशिष्ट सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया

Garhninad Desk
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

ऋषिकेश। राजस्थान में अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष वेद विज्ञान अनुसंधान संस्थान द्वारा ज्योतिष एवं विज्ञान पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में बतौर विशिष्ट अतिथि प्रतिभाग कर देहरादून लौटे आचार्य डॉ चंड़ी प्रसाद घिल्डियाल से आज

हंस फाउंडेशन के उत्तराखंड और हिमाचल प्रभारी पदमेंद्र सिंह बिष्ट ने मुलाकात कर विशिष्ट सम्मान पत्र देने के साथ ही ज्योतिषीय मार्गदर्शन और आशीर्वाद लिया। आज बड़ी संख्या में लोगों ने आचार्य से मुलाकात कर उन्हें राजस्थान में राष्ट्रीय संगोष्ठी में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने पर बधाई दी।

इस मौके पर हंस फाउंडेशन के प्रभारी श्री बिष्ट ने कहा कि बहुत गौरव का विषय है कि आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल का भारतवर्ष के विभिन्न राज्यों सहित आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुत बड़ा सम्मान है और उनके विशेष ज्ञान की वजह से पूरे उत्तराखंड का नाम आता है उन्होंने यह भी कहा कि बहुत शीघ्र वह राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर आचार्य चंडी प्रसाद जैसे व्यक्तित्व को राजगुरु के पद पर बिठाने के लिए बात करेंगे जिससे उनके ज्ञान का पूरे राज्य को विशेष फायदा मिल सके।

आचार्य के कार्यक्रम प्रभारी खेम सिंह ने बताया कि जो लोग आचार्य से ज्योतिषीय परामर्श लेना चाहते हैं वे टेलीफोन पर पहले समय जरूर ले लें।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!