मालाकुंटी के पास गंगा नदी में डुबे युवक का शव एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने किया बरामद

Garhninad Desk
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

ऋषिकेश। 4 जून 2022 को एसडीआरएफ ढालवाला टीम प्रभारी उप निरीक्षक कवींद्र सजीवन को सूचना मिली कि फरीकोद पंजाब से श्री हेमकुंड साहिब यात्रा करने के लिए 03 युवकों का दल ऋषिकेश से निकला था। मालाकुंटी के पास अपना वाहन सड़क के किनारे खड़ा करके गंगा नदी में नहाने चले गए। गंगा नदी का बहाव तेज होने पर तीनों युवक नदी के तेज बहाव के साथ बहने लगे। वहां मौजूद स्थानीय लोगों द्वारा 02 युवकों रेस्क्यू कर बचा लिया गया, परंतु एक युवक तेज बहाव के साथ बह गया। जिसकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला से डीप डाइविंग टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची व सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। गहन सर्चिंग के उपरांत लापता युवक का कोई सुराग नही मिल पाया।

आज दिनांक 06 जून 2022 को एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला से डीप डाइविंग टीम द्वारा पुनः सर्चिंग की गई, सर्चिंग के दौरान डीप डाइवर मातबर सिंह द्वारा पानी की गहराई में जाकर सर्च किया गया। लगभग 25 से 30 फीट गहराई में जाकर उक्त युवक नाम मनदीप सिंह s/o इंद्रजीत सिंह उम्र 23 वर्ष R/O गुरुतेग बहादुर नगर 1/2 थाना फरीदकोट पंजाब का शव बरामद कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस को सुपुर्द किया गया।

एसडीआरएफ डीप डाइविंग टीम में आरक्षी मातवर सिंह, अनूप सिंह, बलबीर, अमीचंद, अनिल कोठियाल घटनास्थल पर शामिल रहे।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!