Ad image

श्रीदेव सुमन वि0वि0 ने जारी किया सत्र 2021-22 वार्षिक पद्धति का परीक्षा कार्यक्रम

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी। श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय द्वारा वर्ष 2021-22 वार्षिक पद्धति के अन्तर्गत बी0एस0सी0 प्रथम, द्वितीय, तृतीय वर्ष, बी0कॉम0 प्रथम, द्वितीय, तृतीय वर्ष एवं बी0ए0 प्रथम, द्वितीय, तृतीय वर्ष का परीक्षा कार्यक्रम आज जारी कर दिया गया है।

कुलपति डा0 पी0पी0 ध्यानी द्वारा अवगत कराया गया कि विष्वविद्यालय द्वारा विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में दिनांक 16 जून, 2022 से 11 जुलाई, 2022 तक परीक्षायें आयोजित की जायेंगी, जिसके लिये विश्वविद्यालय द्वारा सम्पूर्ण तैयारियां कर ली गयी हैं।

परीक्षाओं को नकलवहीन करवाये जाने हेतु उडनदस्तों को महत्वपूर्ण जुम्मेदारियों दी गयी हैं और वह स्वंय भी परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण करेंगे। परीक्षा नियंत्रक डा0 एम0एस0 रावत द्वारा कहा गया कि विष्वविद्यालय द्वारा परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट (www.sdsuv.ac.in) पर अपलोड कर दिया गया है। छात्र-छात्रायें परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की बेवसाइट पर देख सकते हैं।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!