Ad image

नगर पंचायत गजा में योग शिविर आयोजित , अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां शुरू

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गजा/नई टिहरी से डीपी उनियाल। नगर पंचायत गजा के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज गजा में आगामी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाये जाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 21जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व राजकीय इंटर कालेज गजा में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमे महिलाएं , पुरुष व बच्चे प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 8 तक प्रतिभाग कर रहे हैं । इसमें नोडल अधिकारी डाॅ भास्कर आनन्द शर्मा , अजय रणाकोटी , डा . राममणी दुबे ने प्रतिभागियों से विभिन्न आसन कराये ।

योगाभ्यास कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमति मीना खाती अध्यक्ष नगर पंचायत गजा ने ओम् के उच्चारण से कराया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के लिए योग ज़रुरी है । नोडल अधिकारी डाॅ भास्कर आनन्द शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा चिह्नित 75 स्थानों में गजा भी शामिल है ।आजादी के अमृत महोत्सव पर गजा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जायेगा ।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमति मीना खाती मुख्य अतिथि व बीर सिंह रावत अध्यक्ष मंडी समिति नरेन्द्र विशिष्ट अतिथि होंगे । नगर पंचायत गजा के अन्तर्गत कार्यरत अधिकारियों , कर्मचारियों व सम्भ्रांत लोगों को आमंत्रित किया गया है ।

इस अवसर पर गौंसारी के निवर्तमान प्रधान मान सिंह चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र सिंह खाती , व्यापार सभा अध्यक्ष विनोद सिंह चौहान, प्रगतिशील जन विकास संगठन गजा के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद उनियाल ,आनंद सिंह खाती ,दयाल सिंह सजवाण ,सोबत सिंह चौहान ,सत्येसिंह गुसाईं , अजय सिंह ,सहित दर्जनों महिलाओं , पुरुषों व बच्चों ने प्रतिभाग किया ।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!