Ad image

पौड़ी में पॉलिटेक्निक के छात्रों ने निकाली तिरंगा रैली

Garhninad Desk
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

पौड़ी। शुक्रवार को “हर घर तिरंगा कार्यक्रम”के अन्तर्गत राजकीय पाॅलीटेक्निक पौड़ी के छात्रों द्वारा रैली एवं घर घर जागरूकता अभियान चलाया गया। रैली कृषि भवन से प्रारंभ होकर पैट्रोल पंप तक निकाली गई व कार्मिकों एवं छात्रों द्वारा घर घर जाकर तिरंगा फहराते हुए स्थानीय लोगों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में संस्था प्रधानाचार्या श्रीमती पूजा चौहान, सोमनाथ टोडरिया, अमरीश कुमार सैनी, विजय कुमार, राजीव सिंह सहित संस्थान के छात्र उपस्थित थे।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!