Ad image

मरणोपरांत सतेन्द्र सिंह व सूरत सिंह कुमाई के परिजनों को किया सम्मानित

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी।  वनाग्नि के दौरान आकस्मिक दुर्घटना में मृत्यु होने पर सतेन्द्र सिंह व सूरत सिंह कुमाई के परिजनों को डीएफओ वीके सिंह ने मरणोपरांत सम्मानित किया। वन विभाग के प्रमुख वन संरक्षक द्वारा प्रदत्त प्रमाण पत्र को आज डीएफओ टिहरी वन प्रभाग द्वारा दोनों के परिजनों को दिया गया।  वहीं जिलाधिकारी द्वारा आपदा मद से 4-4 लाख धनराशि वही दी गयी।

बता दें कि श्री सूरत सिंह के मरणोपरांत यह प्रमाण पत्र व चेक उनके पुत्र विजयपाल सिंह को दिया गया। सूरत सिंह की अग्नि दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। वहीं श्री सत्येन्द्र सिंह पुत्र श्री कुलबीर सिंह की भी वनाग्नि के दौरान आकस्मिक दुर्घटना में मृत्यु के उपरांत उनके पिता को प्रमाण पत्र दिया गया। लेकिन आर्थिक सहायता की पत्रावली गतिमान है।

बता दें कि वन प्रभाग के टिहरी राजि के अन्तर्गत सारज्यूला कक्ष सं0-6 में दिनांक 24.06.2022 को सांय 04.15 बजे वनाग्नि घटना दिखायी दी जिसके क्रम में मुख्यालय की वनाग्नि सुरक्षा टीम जिसमें श्री आजाद सिंह पंवार वन बीट अधिकारी, श्री विनोद सिंह दैनिक श्रमिक के साथ श्री सत्येन्द्र सिंह दैनिक श्रमिक वनाग्नि घटना के नियंत्रण हेतु सारख्यूला कक्ष सं०–6 में गये। टीम के सदस्यों द्वारा अवगत कराया गया कि वनाग्नि को नियंत्रित करते समय तीव्र अग्नि आने से अपने को बचाने हेतु किये गये प्रयास में पैर फिसलने से श्री सत्येन्द्र सिंह आयु 32 वर्ष पुत्र श्री कुलबीर सिंह ग्राम लामकोट, टि०ग० खड़ी चट्टान से फिसल कर गंभीर रूप से घायल हो गये है। तत्समय मौजूद स्टाफ द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 108 एम्बूलेन्स को सूचित कर आंचल डेरी, नई टिहरी के सामने निकटवर्ती रोड हैड में बुलाया गया। क्षेत्र में वनाग्नि को बुझाने हेतु गये स्टाफ द्वारा श्री सत्येन्द्र सिंह को 108 एम्बूलेन्स तक लाया गया जिसमें श्रमिक को जिला चिकित्सालय बौराड़ी में उपचार हेतु ले जाया गया। चिकित्सालय में चिकित्सकों के परीक्षण के बाद श्री सत्येन्द्र सिंह को हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया था जहाँ उक्त श्रमिक का देहांत हो गया था।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!