मुख्यमंत्री कल ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन के अंतर्गत गूलर से शिवपुरी टनल का ब्रेक-थ्रू कार्यक्रम एवं निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड श्री पुष्कर सिंह धामी अपने एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत कल दिनांक 26 अगस्त, 2022 को तहसील नरेंद्रनगर क्षेत्र अंतर्गत टिहरी गढ़वाल पहुंचेंगे।
निर्धारित कार्यक्रमानुसार मा. मुख्यमंत्री जी समय प्रातः 10:45 बजे एम्स हैलीपैड ऋषिकेश देहरादून से हैलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर समय 10:55 व्यासी हेलीपैड टिहरी पहुंचकर, वहां से 11:00 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर 11:30 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचेगे तथा ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन के अंतर्गत गूलर से शिवपुरी टनल का ब्रेक-थ्रू कार्यक्रम एवं निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।
तत्पश्चात 12:40 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर 13:00 बजे व्यासी हेलीपैड टिहरी पहुंचकर 13:05 बजे जी.टी.सी. हैलीपैड देहरादून के लिए हैलीकॉप्टर से प्रस्थान करेंगे।
मा. मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम को लेकर
जिला मजिस्ट्रेट टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार द्वारा समस्त व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारी नामित किये गये हैं। उनके द्वारा समस्त अधिकारियों को पूर्ण निष्ठा से अपने- अपने दायित्वों का निर्वह्न करने के आदेश दिये गए हैं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!