Ad image

ब्रेकिंग न्यूज़: टिहरी झील से कॉन्वेंट स्कूल के दूसरे छात्र का शव भी बरामद

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 24 सितंबर 2022। आज सुबह सुबह टिहरी झील से कॉन्वेंट स्कूल के लापता दूसरे छात्र रक्षित पंवार का शव छटे दिन लगातार सर्च ऑपरेशन के बाद बरामद कर लिया है।

एसडीआरएफ निरीक्षक कवीन्द्र सजवाण ने जानकारी देते हुए बताया कि आज शनिवार की सुबह एसडीआरएफ की डीप डायविंग टीम को झील से शव बरामद हुआ है। यह शव कोटी कॉलोनी स्थित उसी शमशान घाट के समीप मिला है जहां विगत दिवस कॉन्वेंट स्कूल के छात्र आशीष कंडवाल का शव मिला था।

पुलिस व एसडीआरएफ टीम में शैलेन्द्र चमोली, प्रदीप रावत, अनिल नेगी, कविंद्र चौहान व प्रदीप सिह शामिल रहे।

बता दें कि 19 सितंबर को गणित का पेपर देने के बाद कान्वेंट स्कूल में कक्षा 9 में अध्ययनरत छात्र आशीष कंडवाल उम्र 15 साल और रक्षित पंवार उम्र 15 साल गुमशुदा हो गए थे। परिजनों ने दोनों की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई उसके बाद पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। उसके बाद पुलिस व एसडीआरएफ ने आशीष कंडवाल पुत्र राम सिंह कंडवाल निवासी ई. ब्लॉक का शव खांड खाला शमशान घाट के समीप झील से बरामद कर लिया , मगर उसके साथी रक्षित पंवार का कुछ पता नहीं चल पाया। घटनास्थल पर आशीष की स्कूल ड्रेस और जूते भी मिले। वहीं एक और जूता भी बीते दिन मिला था। झील में पांच दिन सर्च अभियान चलाया लेकिन रक्षित पंवार पुत्र रमेश पंवार का कोई पता नहीं चल पाया था। 

*सर्च ऑपरेशन अंकिता**श्री सजवाण ने बताया कि अब एस डी आर एफ डीप डाइविंग टीम ढालवाला के लिए रवाना हो गयी है। टीम द्वारा चीला नहर में अंकिता भंडारी सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।खबर अपडेट जारी है…….


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!