Ad image

इंजीनियर्स डे पर जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार ने किया रक्तदान

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

स्व० इं० एम० विश्वेश्वरैया को डिप्लोमा इंजीनियर्स ने किया याद चित्र पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

टिहरी गढ़वाल। ‘‘इंजीनियर्स डे‘‘ के अवसर पर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार द्वारा आज जिला चिकित्सालय बौराड़ी पहुंचकर रक्तदान किया गया। उन्होंने उत्तराखंड डिप्लोमा इंजिनियर्स महासंघ शाखा टिहरी द्वारा आयोजित ‘रक्तदान शिविर‘ का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। 

रक्तदान शिविर‘ का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ करते डीएम डॉ गहरवार

इस अवसर पर उन्होंने सभी उपस्थित इंजिनियर्स एवं चिकित्सालय के कार्मिकों को बधाई देेते हुए महान इंजीनियर भारत रत्न सम्मानित सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को याद करते हुए कहा कि सीखने को कहीं से भी बहुत कुछ मिलता है और कोई भी व्यक्ति अगर उसके अंदर सीखने की ललक और कर्तव्यपरायणता हो, तो बहुत कुछ कर सकता है। 

जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग प्रान्तीय खण्ड बौराड़ी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात् जिलाधिकारी द्वारा सभी आवश्यक जांच कराकर एवं डॉक्यूमेंटेशन के बाद रक्तदान किया गया।

इस मौके पर सीएमओ डॉ. संजय जैन, सीएमएस जिला चिकित्सा बौराड़ी डॉ. अमित रॉय, अधि. अभि. लो.नि.वि. प्रा.ख. बौराड़ी दिनेश मोहन गुप्ता सहित अन्य इंजिनियर्स एवं चिकित्सालय के अधिकारी/कार्मिक मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!