किक बॉक्सिग वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारतीय टीम के मुख्य कोच रक्षिता को किया कुलपति ने सम्मानित

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। इटली में सितम्बर माह में आयोजित होने वाली किक बॉक्सिग वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारतीय टीम से बतौर मुख्य कोच प्रतिभाग करने वाली रक्षिता गौड़ा ने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के कुलपति डा0 पी0पी0ध्यानी से विश्वविद्यालय मुख्यालय में भेंट की। कुलपति ने रक्षिता गौड़ा को सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्हे बधाई दी। कुलपति ने कहा कि रक्षिता ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी की प्रतियोंगिता में सबसे कम उम्र की किक बॉक्सिंग कोच रही है और वर्तमान में वह डी0बी0एस0 कालेज, देहरादून, जो श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय से सम्बद्धता प्राप्त है, में बी0एससी0 की छात्रा है।

कुलपति डा0 ध्यानी ने कहा कि रक्षिता की उपलब्धि उत्तराखण्ड के सभी खिलाड़ियों विशेषकर विश्वविद्यालय में अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों/खिलाडियों के लिये प्रेरणादायी है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!