चपोली में इगास(बूढ़ी) दीवाली की रही धूम

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 5 नवम्बर 2022। देवप्रयाग विधानसभा के अंतर्गत ग्राम सभा चपोली टेहरी गढ़वाल में इगास व बूढ़ी दिवाली का त्यौहार ढोल दमाऊ और भैला के साथ बड़े हर्ष और उल्लास के साथमनाया गया।

ग्राम सभा चपोली के प्रधान श्रीमती आशा देवी एवं उनके पति गौरव सैनिक श्री विक्रम सिंह पवार ने बताया कि हमारे आने वाली नई पीढ़ी अपनी संस्कृति को धीरे धीरे भूल रही है जिसके कारण हमारी संस्कृति हमारे से विलुप्त होने की कगार पर है विक्रम सिंह पवार एक सैनिक परिवार से है और खुद ही सेना से रिटायर्ड हैं और उसके बाद भी अपने समाज और गांव के लिए और अपनी संस्कृति को बचाने के लिए अनेकों कार्य करते रहते हैं और वह खुद एक सरकारी नौकरी से रिटायर होने के बावजूद भी अपने गांव में बसे हैं। गांव में ही रहते हैं और विक्रम सिंह सभी उत्तराखंड के भाई बहनों को यही संदेश देना चाहते हैं कि जो भी भाई लोग बाहर बस गए हैं जब भी आपके कोई बार त्यौहार आते हैं अपने गांव में अवश्य आए और अपने गांव की संस्कृति को अपने आने वाली नई पीढ़ी को अवश्य सिखाएं और अपने बच्चों को आप जहां पर भी रहे उन्हें भी अपनी संस्कृति से अवश्य अवगत कराए।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!