अधिशासी अधिकारियों को कार्यशाला में दी नवीनतम टेक्नोलॉजी की जानकारी

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 18 नवम्बर, 2022। विकास भवन सभागार टिहरी गढ़वाल में क्षेत्रीय नगर एवं पर्यावरण अध्ययन केंद्र लखनऊ के तत्वाधान में उपनिदेशक RCUES की अध्यक्षता में एवं मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल मनीष कुमार की उपस्थिति में नगर निकायों के अंतर्गत संचालित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, कूड़ा निस्तारण, अमृत योजना स्मार्ट सिटी मिशन,डे एनयूएलएम एवं प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में उपस्थित समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायत टिहरी गढ़वाल को विविध जानकारी प्रदान करते हुए धरातल पर नवीनतम टेक्नोलॉजी के माध्यम से कार्यों को संपादित करवाने हेतु प्रेरित किया गया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!