Ad image

श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय परिसर ऋषिकेश में स्थापना दिवस पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

Garhninad Desk
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

ऋषिकेश 9 नवंबर 2022 । पंडित ललित मोहन शर्मा श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर क्रीड़ा विभाग द्वारा खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया, प्रतियोगिता का उद्घाटन परिसर के प्राचार्य प्रो महावीर सिंह रावत द्वारा किया गया I उन्होंने अपने संबोधन में सभी को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाओं के साथ खेल के माध्यम से कैरियर के विकास एवं महत्व पर विस्तृत चर्चा की और भविष्य में होने वाली खेल प्रतियोगिता में हर संभव मदद का आश्वासन दिया I खेल विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ पुष्कर गोड के दिशा निर्देशन में विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें शतरंज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शिवम मिश्रा द्वितीय स्थान सत्यम मिश्रा ने प्राप्त किया, वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में जोहर क्लब ने स्टार क्लब को कांटे के मुकाबले में 25-21, 25-23, 21-25 से हराया तथा महिला वर्ग के फाइनल में पांड्या क्लब में मार्शल क्लब को 25-22, 23-25, 25-21, से हराया, समापन समारोह के अवसर पर प्राचार्य प्रो महावीर सिंह रावत, प्रो गुलशन कुमार ढींगरा, प्रो दिनेश चंद्र गोस्वामी, प्रो वाई के शर्मा, प्रो बीडी पांडे, डॉ सुनीति कुडीयाल, डॉ राकेश कुमार जोशी, डॉ श्रीकृष्ण नौटियाल, डॉ शिखा मंगवाई, डॉ प्रमोद कुकरेती द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरण किया गया विभागाध्यक्ष डॉ पुष्कर गोड द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया I


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!