उक्रांद ने किया हाईकोर्ट शिफ्टिंग का विरोध, कहा गैरसैण मे बने हाई कोर्ट

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

देहरादून 16 नवंबर। उत्तराखंड क्रांति दल ने नैनीताल से हाईकोर्ट को शिफ्ट किए जाने के फैसले का विरोध किया है।

उक्रांद केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी

उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कहा कि नैनीताल से हाईकोर्ट शिफ्ट किया जाना पहाड़ विरोधी मानसिकता का प्रतीक है। श्री ऐरी ने मीडिया को जारी एक बयान में कहा कि नैनीताल से हाईकोर्ट शिफ्ट करने वाली मानसिकता वही है जो राजधानी को गैरसैंण शिफ्ट किए जाने का विरोध करती है।

 उन्होंने कहा कि राजधानी के मसले को देहरादून बनाम गैरसैंण करके सरकार ने उलझाया है। इसी मानसिकता के तहत हाई कोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट करने की बात हो रही है। काशी सिंह ऐरी ने अपने बयान में कहा कि यह समझ से परे है कि हाईकोर्ट के नैनीताल में होने से किस को नुकसान हो रहा था।

काशी सिंह ऐरी ने कहा कि यदि किसी भी तरह की कोई परेशानी नैनीताल में हाईकोर्ट के होने से है तो सरकार को चाहिए कि गैरसैंण में राजधानी घोषित करें और हाईकोर्ट को भी गैरसैंण में शिफ्ट कर दे।

 उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट को गैरसैंण शिफ्ट करना ही सही कदम हो सकता है, और इसी को लेकर पार्टी आगे की लड़ाई लड़ेगी।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!