Ad image

विकास खंड चम्बा के पांगर गांव को पर्यटन सर्किट से जोडने की मांग

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 25 दिसम्बर। सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांव की ओर 2022‘‘ कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत पांगर खाल में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों ने गांव को पर्यटन सर्किट से जोड़ने और पेयजल व्यवस्था बेहतर करने की मांग की।

कार्यक्रम में जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी संजय खंडूड़ी ने ग्रामीणों की समस्या सुनी। प्रधान संगीता सजवाण ने कहा की नई टिहरी जिला मुख्यालय का सबसे नजदीक का गांव है और यहां बागवानी की असीम संभावनाएं हैं। अगर यहां पर नगदी फसलों और बागवानी का कार्य किया जाए तो काश्तकारों की आय बेहतर हो सकती हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य शिवराज सजवाण ने कहा कि पांगर खाल को पर्यटन सर्किट से जोड़ा जाए तो यहां पर पर्यटन की भी असीम संभावनाएं हैं। टिहरी झील से नजदीक होने के कारण यहाँ पर होम स्टे आदि विकसित किये जायें तो गांव में भी पर्यटक गतिविधि बढ़ सकेंगी। उन्होंने कहा कि पांगर और ठालीबाट तोक में बेहतर बागवानी और नकदी फसलें होती हैं लेकिन वहां तक जाने के लिए सड़क सुविधा नहीं है अगर ग्रामीणों को सड़क की सुविधा मिल जाए तो वह आसानी से अपने उत्पाद बाजार तक ला सकेंगे ।

चौपाल में सतीश बिजल्वाण, युद्धवीर सिंह नेगी, मुकेश सजवाण, सुरेश उनियाल, अनिल सजवाण, त्रिलोक सजवाण, खेम सिंह नेगी, पूरण सिंह सजवाण, कल्पना, बुद्धि देवी आदि मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!