Ad image

पेट्रोल पंप्स समेत इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की 7,200 साइट्स जियो के सॉल्युशन्स से जुड़ेंगी

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई दिल्ली, 22 दिसंबर 2022: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के पेट्रोल पंप्स समेत देश भर में कंपनी की 7,200 साइट्स को रिलायंस जियो SD-WAN सॉल्युशन्स से जोड़ेगा। इन सॉल्युशन्स में इंडियन ऑयल को रिटेल ऑटोमेशन समेत महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं को आसान बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही पेमेंट प्रोसेसिंग, डेली प्राइस अपडेशन, एंटरप्राइस कनेक्टिविटी के साथ भी 24X7 सपोर्ट भी मिलेगा।

रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड की एंटरप्राइज शाखा 5 साल की अवधि के लिए इंडियन ऑयल के रिटेल आउटलेट्स पर SD-WAN (सॉफ्टवेयर डिफाइंड वाइड एरिया नेटवर्क) की तैनाती और प्रबंधन का काम करेगी।

इस पर बात करते हुए प्रतीक पशिन, हेड एंटरप्राइज, रिलायंस जियो ने कहा, “इस प्रतिष्ठित परियोजना के लिए आईओसीएल द्वारा चुना जाना जियो के लिए गर्व की बात है। वास्तव में यह भारत में किसी भी उद्योग के साथ-साथ पूरे एशिया में तेल और गैस उद्योग में SD-WAN सॉल्युशन की सबसे बड़ी तैनाती में से एक होगी। वर्तमान में समाधान की तैनाती एक एडवांस फेज में है जिसमें 2,000+ रिटेल आउटलेट पहले से ही जियो के एसडी-वैन सेटअप में शामिल हैं”

सरकारी महकमों, बैंकों, बड़े और छोटे व्यवसायों के लिए विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों, कार्यालयों, कारखानों और गोदामों में जियो ने हजारों WAN लिंक तैनात किए हैं। इन हजारों लिंक से मिले अनुभव से ही जियो एक बेहतर उत्पाद और मजबूत प्रोसेस बनाने में कामयाब हुआ है। इंडियन ऑयल से मिला कॉन्ट्रैक्ट इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!