राहुल बने मिस्टर फेयरवेल और आकृति बनी मिस फेयरवेल

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

ऋषिकेश 30 दिसम्बर। पंडित ललित मोहन शर्मा श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय परिसर ऋषिकेश की मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी विभाग के अंतिम वर्ष के छात्र छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
जिसमें अंतिम वर्ष के छात्र छात्राओं ने अपने 3 वर्ष के खट्टे, मीठे व कड़वे अनुभव साझा किए सभी के लिए यह पल बहुत ही भाव भरा था।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय परिसर के प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर गुलशन कुमार ढींगरा ने सभी छात्रों को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं व मेडिकल क्षेत्र में सेवाभाव व निष्पक्षता से कार्य करने की सलाह दी।
इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एम एस रावत द्वारा ऑनलाइन माध्यम से शिरकत की व छात्र छात्राओं को उनके बेहतर भविष्य के लिए कुछ टिप्स दिए व शुभकामनाएं व्यक्त की, उन्होंने प्रो ढींगरा को समन्वयक के रूप में छात्रों के लिए मुख्य भूमिका निभाने के लिए पीठ थपथपाई।
कार्यक्रम में उपस्थित गणित विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. अनीता तोमर डॉ धीरेंद्र सिंह डॉ आशीष कुमार डॉ नवीन शर्मा ने छात्र छात्राओं का अपना आशीर्वाद व शुभकामनाएं दी।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!