Ad image

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज तीन दिवसीय टिहरी दौरे पर

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 30 जनवरी, 2023 । कैबिनेट मंत्री, उत्तराखण्ड सरकार सतपाल महाराज जी का जनपद टिहरी में दिनांक 02 फरवरी, 2023 से तीन दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है।
कार्यक्रम के अनुसार मा. मंत्री लोक निर्माण विभाग, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, संस्कृति, ग्रामीण निर्माण, पंचायती राज, जलागम प्रबन्धन, बाढ़ नियंत्रण एवं भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजनाएं, उत्तराखण्ड सरकार सतपाल महाराज जी दिनांक 02 फरवरी, 2023 को कार द्वारा 18ः30 बजे टिहरी पहुंचकर रात्रि विश्राम कोटी कॉलोनी जीएमवीएन हट्स टिहरी में करेंगे। दिनाँक 03 फरवरी, 2023 को मा. मंत्री जी 10ः30 बजे जिलाधिकारी कार्यालय, टिहरी में विभागीय योजनाओं का शिलान्यास/लोर्कापण करेंगे। समय 11ः30 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय हॉल, टिहरी में टिहरी बांध पुनर्वास की बैठक में प्रतिभाग करेंगे। समय 12ः30 बजे प्रभावित गांवों का स्थलीय/हवाई सर्वेक्षण कर रात्रि विश्राम कोटी कॉलोनी जीएमवीएन टिहरी में करेंगे। मा. मंत्री जी दिनांक 04 फरवरी, 2023 को 10 बजे टिहरी से कार द्वारा प्रस्थान कर 12 बजे श्री कुलानन्द आश्रम, मणभागी सौड़, सेम-मुखेम, टिहरी में श्रीमदभागवत कथा में प्रतिभाग कर 14 बजे सेम-मुखेम विकास खण्ड प्रतापनगर टिहरी से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!