वेस्ट से बेस्ट बनाने का पांच दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 16 मार्च 2023। गजा से डीपी उनियाल। देहरादून में हेस्को संस्थान में नमामि गंगे के तहत बिहार और झारखंड के पुरुष और महिलाओं को वेस्ट से बेस्ट बनाने का पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें मास्टर ट्रेनर सुषमा बहुगुणा और संजय बहुगुणा के द्वारा कुरकुरे चिप्स बिस्किट आदि के रेपरों से जिनके द्वारा कि पर्यावरण को नुकसान हो रहा है उनके द्वारा टोकरी फूलदान पेन दान डस्टबिन और गृह सज्जा की सामग्रियां बनानी सिखाई गयी।

पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम समापन कार्यक्रम में हेस्को संस्थान के प्रमुख पर्यावरणविद डॉ अनिल प्रकाश जोशी ने नमामि गंगे द्वारा पूरे भारतवर्ष और उत्तराखंड में चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी साझा की । जोशी कहा कि नमामि गंगे के अंतर्गत पूरे देश में जगह-जगह लोगों को पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया जाएगा।

इस मौके पर डॉ किरन नेगी ने कहा कि संस्थान के माध्यम से अभी कई गांव और शहरों में स्वच्छता अभियान संबंधी प्रशिक्षण दिए जाएंगे। डॉo हिमानी पुरोहित ने कहा कि संस्थान के द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे भी कई जगह नमामी गंगे के तहत स्वच्छता प्रोग्राम किए जाएंगे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!