Ad image

कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा पांच मार्च को, नोडल अधिकारी/एडीएम ने सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ वर्चुअल बैठक में दिए कड़े निर्देश 

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 01 मार्च,2023। उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा 05 मार्च (रविवार) को प्रदेशभर में कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। जनपद टिहरी गढ़वाल में दिनांक 05 मार्च, 2023 को पूर्वाह्न 11.00 बजे से अपराह्न 01 बजे तक आयोजित की जाएगी।

जिला मजिस्ट्रेट टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार द्वारा परीक्षा की निष्पक्षता,शांतिपूर्ण एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु परीक्षा केंद्रों पर धारा 144 लागू करने के आदेश जारी किए गए हैं, जो परीक्षा की समाप्ति तक प्रभावी रहेगा। जिलाधिकारी द्वारा परीक्षा के गोपनीय पैकेट्स को मुख्य पोस्ट ऑफिस नई टिहरी से उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग हरिद्वार को भेजे जाने हेतु अधीक्षक डाकघर टिहरी प्रखंड नई टिहरी को इस कार्य के लिए मुख्य पोस्ट ऑफिस नई टिहरी के संबंधित स्टाफ (चार डिस्पेज काउन्टर) की उपस्थिति सहित खोलने को कहा गया है।

नोडल अधिकारी/अपर जिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा ने आज सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक की तथा सभी संबंधित अधिकारियों, सेक्टर मजिस्ट्रेट को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही कंट्रोल रूम बनाने, तीन सदस्यीय उडनदस्ता टीम बनाने तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं प्रधानाचार्य/केन्द्र व्यवस्थापकों द्वारा सम्पादित की जाने वाली कार्यवाही से संबंधितों को अवगत कराया गया।  

परीक्षा हेतु जनपद में 12 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है। एसडीएम टिहरी को जोनल मजिस्ट्रेट तथा 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किये गए हैं। जनपद क्षेत्रान्तर्गत 12 परीक्षा केंद्रों में 2 हजार 688 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा समाप्ति के पश्चात गोपनीय पैकेट्स को पोस्ट ऑफिस के माध्यम से उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार को भेजा जाएगा।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!