Ad image

राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जनपद टिहरी के खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण एवं कांस्य पदक

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देवप्रयाग साक्षी बिष्ट ने स्वर्ण व मुनिकिरेती की प्रिया वर्मा ने जीता कांस्य पदक

टिहरी गढ़वाल 04 मार्च, 2023। जिला प्रशासन टिहरी गढ़वाल के मार्गदर्शन में जिला खेल विभाग टिहरी गढ़वाल द्वारा उत्तराखंड बॉक्सिंग संघ के समन्वय से एलिट महिला एवं पुरुष उत्तराखंड राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता 2023 का बोराड़ी स्टेडियम नई टिहरी में दिनांक 25 से 27 फरवरी 2023 तक आयोजन किया गया।

जिला क्रीड़ा अधिकारी टिहरी गढ़वाल संजीव पौरी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में जनपद टिहरी गढ़वाल के 4 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें कु. साक्षी बिष्ट देवप्रयाग द्वारा 60 से 63 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया गया।मुनिकीरेती टिहरी गढ़वाल की कु. प्रिया वर्मा ने 54 से 57 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिभाग कर कांस्य पदक प्राप्त किया।
उन्होंने बताया कि दोनों बालिकाओं की उपलब्धि पर कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल, अध्यक्ष जिला पंचायत टिहरी गढ़वाल श्रीमती सोना सजवाण, विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय, देवप्रयाग विनोद कंडारी, धनोल्टी श्री प्रीतम पंवार, घनसाली श्री शक्ति लाल शाह, प्रतापनगर श्री विक्रम नेगी, अध्यक्ष नगर पालिका नई टिहरी श्रीमती सीमा कृषाली, नरेन्द्रनगर श्री राजेंद्र विक्रम सिंह पवार, मुनिकीरेती श्री रोशन रतूड़ी, जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार, मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल श्री मनीष कुमार, अपर जिलाधिकारी श्री रामजी शरण शर्मा, जिला फुटबॉल संघ के सचिव श्री देवेंद्र राणा , प्रशिक्षक शिवानी गुप्ता, प्रशिक्षक श्री नितिन डोगरा, सम्राट क्रिकेट एकेडमी के प्रशिक्षक श्री अरशद आलम, उप क्रीड़ा अधिकारी सुश्री रितु जैन, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी देर सिंह चौहान आदि जनप्रतिनिधियों एवं खेल प्रेमियों द्वारा बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी गई हैं।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!