नाबालिग अपहृता को चंडीगढ़ से सकुशल बरामद कर पुलिस ने परिजनों को सौंपा, अभियुक्त गिरफ़्तार 

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 10 जून 2023। टिहरी पुलिस ने  नाबालिग अपहृता को चंडीगढ़ से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा, तथा अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

वादी श्री राजेन्द्र लाल द्वारा राजस्व थाना बडोन पर आकर सूचना दी कि दिनांक 30.4.2023 को रविन्द्र लाल द्वारा मेरी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर उसका अपहरण कर भगा कर ले गया है इस आधार पर  मु0अ0सं0 01/2023 धारा– 363/366A भादवि बनाम रविन्द्र लाल पंजीकृत किया गया था। मामले की गम्भीरता को दृष्टिगत रखते हुए उक्त प्रकरण राजस्व क्षेत्र से रेगुलर पुलिस को स्थानांतरित हुआ जिस पर

एसएसपी टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार थाना कीर्ति नगर पर अपहृता की तलाश हेतु एक टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा तत्काल अपहृता की बरामदगी हेतु गहन सुरागरसी पतारसी करते हुए व सी.आई.यू. (टि.ग.) की सर्विलांस टीम की सहायता से दिनांक 09.06.2023 को *अभियुक्त रविन्द्र लाल पुत्र  प्रेमलाल निवासी कपरोली, टि0ग0 उम्र 30* वर्ष को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अपहर्ता को सकुशल बरामद कर घटना का अनावरण किया गया। पीड़िता बालिका का मेडिकल कराया गया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्त रविन्द्र उपरोक्त के अंतर्गत धारा 363/366A/376 भादवि व 5/6 पोक्सो अधि0 में माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पुलिस टीम में उ0नि0 सत्येन्द्र भण्डारी,म0उ0नि0 शाहिदा परवीन (विवेचक),हे0का0 देवेंद्र, म0कानि0 162 दीपा, का0 206 नजाकत अली- एस0ओ0जी0 शामिल रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!