स्वच्छता का रखो विशेष ध्यान

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

स्वच्छता का रखो विशेष ध्यान, तभी बनेंगे हम महान।
तन भी स्वच्छ और मन भी साफ , करना है पर्यावरण भी स्वच्छ।।

पंच तत्वों का मेल यह तन जल ,हवा, अग्नि ,भूमि और आकाश।
स्वच्छता का रखो विशेष ध्यान ——
कर बैठे जाने अनजाने,इन सब को हम स्वयं बर्बाद।
रोज नए प्रयोगों के नाम पर, दूषित हो रहा जल और आकाश।।
स्वच्छता का रखो विशेष ध्यान —–
प्लास्टिक के अतिशय प्रयोग ने, धरती को कर दिया है बंजर।
और लापरवाही के कारण,जल रहें हैं, घर और जंगल।।
स्वच्छता का रखो विशेष ——
दूषित करके वायु को हमने, सांसों को कर दिया है मद्धम।
ढूंढ रहे अब स्वच्छ हवा हम,जब जीना हो रहा हैं नामुमकिन।।
स्वच्छता का रखो विशेष ध्यान —
ठहरो रोको अब इस विनाश को, स्वच्छ रखो इन पंचभूतों को,।
तभी बचेगा जीवन सभी का, और रहेंगे हम और तुम।।
स्वच्छता का रखो विशेष ध्यान —-
-डा.शशि बाला वर्मा

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!