Ad image

डॉक्यूमेंट्री दिखा कर छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव के प्रति किया सचेत

Garhninad Desk
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

पौड़ी 20 जुलाई 2023। राजकीय महाविद्यालय,पाबौ के छात्र छात्राओं को प्राचार्य डॉ एस. पी.शर्मा के निर्देशन में नशे की आदत एवं उसके प्रभाव से पूर्व-सुचेतन पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई। इसका मुख्य थीम छात्र-छात्राओं को नशे दुष्प्रभाव के प्रति सचेत करना एवं स्वस्थ,समृद्ध एवं श्रेष्ठ भारत का निर्माण करना है।

इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म पर आधारित एक फीडबैक फॉर्म बच्चो के वेब लिंक पर शेयर किया गया और बच्चे की नशे के दुष्प्रभाव की प्रतिक्रिया जानी गई। एंट्रीड्रग की नोडल डॉ रजनीवाला असिस्टेंट प्रोफेसर अंग्रेजी ने छात्रों को नशे का सेवन ना करने की सलाह देते हुए अपने जीवन को लक्ष्य केंद्रित बनाने हेतु प्रेरित किया।
उक्त कार्य में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक गण एवं कर्मचारी ने सहयोग प्रदान किया।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!