सावन के सोमवार को मांस की दुकानें बंद रखने एसएचओ को दिया ज्ञापन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 6 जुलाई 2023। हिंडोलाखाल में सावन माह के प्रत्येक सोमवार को मांस की दुकानें बंद रखने, और छेत्र में बाहरी प्रदेशों से यहां पर आए कामकाजी लोगों के साथ बैठक आयोजित करने को लेकर व्यापार मंडल व स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने एस एच ओ हिंडोलाखाल को ज्ञापन दिया।

ज्ञापन में कहा गया है कि हिंडोला खाल व स्थानीय गांव में बाहरी लोगों द्वारा निवास किया जा रहा है और किसी भी प्रकार का व्यवसाय किया जा रहा है । उनके द्वारा लोगों से मनमानी रकम भी वसूल की जा रही है, जिसे निर्धारित किया जाना भी आवश्यक है। जिससे आम जनमानस का शोषण भी हो रहा है। इस विषय पर विचार की प्रबल आवश्यकता है। इससे स्थानीय राज मिस्त्री का शोषण हो रहा है ।

ज्ञापन देने वालों में भाजपा जिला उपाध्यक्ष टिहरी जेपी चंद, क्षेत्र पंचायत सदस्य विनोद बिष्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय सिंह, छात्र नेता अश्वनी उनियाल, व्यापारी विक्रम चंद, गुमान चंद इत्यादि लोग शामिल थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!