Ad image

सबल सिंह जापान में जगाएंगे योग की अलख

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

ऋषिकेश 26 जुलाई। प ल मो शर्मा श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय परिसर ऋषिकेश से योग उपाधि धारक जापान में जगाएंगे योग की अलख । परिसर के प्राचार्य प्रो0 एम. एस रावत एवं प्रो० डी.सी. गोस्वामी सर ने सबल सिंह का माल्यार्पण कर अपना आशीर्वाद और शुभकामनाएं प्रेषित की। परिसर के वरिष्ठतम योग उपाधि धारक सबल सिंह स्वयं का योग स्कूल भी संचालित करते है जिसमें वह अंतर्राष्ट्रीय योग के मासिक पाठ्यक्रमों को चलाते हैं। सबल अष्टांग योग, आयंगर योग के साथ हठयोग की विविध विधाओं के साथ आयुर्वेदिक कार्यशालाओं का आयोजन जाना, रूस, अमरीका आदि में करते आ रहे हैं।

योग विभाग के समन्वयक प्रो0 वी.के गुप्ता, ने इस अवसर पर सबल सिंह को अपना आशीष प्रदान करते हुए शुभकामनाएं दी। इनके अतिरिक्त प्रो० अधीर कुमार, प्रो० अंजनी दुबे योग विज्ञान विभाग के समस्त योग प्रवक्ता डा0 जयप्रकाश कंसवाल, चंद्रेश्वरी नेगी, वीना रयाल, और हिमानी नौटियाल उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!