जनपद स्तरीय चयन ट्रायल्स की तिथियां संशोधित,8 व 9 अगस्त को होगा ट्रायल

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 04 अगस्त, 2023। मौसम विभाग की चेतावनी के चलते ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के अन्तर्गत विभिन्न आयु वर्गों में आयोजित जनपद स्तरीय चयन ट्रायल्स की तिथियां संशोधित कर दी गई हैं।

जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव पौरी ने बताया कि मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के अन्तर्गत जनपद स्तरीय चयन ट्रायल्स बौराड़ी स्टेडियम नई टिहरी में आयोजित किया जा रहा है। योजना के अन्तर्गत गुरूवार को आयु वर्ग 08 से 9 एवं 09 से 10 के बालक एवं बालिका वर्ग में चयन ट्रायल्स सफलतापूर्वक सम्पन्न हो चुका है।

पौरी ने बताया कि 04 अगस्त 2023 को आयु वर्ग 10 से 11 एवं 11 से 12 वर्ष के बालक एवं बालिका की तथा दिनांक 05 अगस्त, 2023 को आयु वर्ग 12 से 13 वर्ष एवं 13 से 14 वर्ष के बालक एवं बालिका हेतु निर्धारित की गयी थी, किन्तु मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार जनपद टिहरी के अधिकांश जगह वर्षात् होने के कारण दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले प्रतिभागी खिलाड़ियों की सुरक्षा की दृष्टिगत तिथियों में संशोधन किया गया है।

उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय चयन ट्रायल्स समिति द्वारा सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि आयु वर्ग 10 से 11 एवं आयु वर्ग 11 से 12 वर्ष बालक एवं बालिका वर्ग में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय चयन ट्रायल्स अब नई तिथि दिनांक 08 अगस्त 2023 को एवं आयुवर्ग 12 से 13 वर्ष, 13 से 14 वर्ष बालक एवं बालिका के जिला स्तरीय चयन ट्रायल्स अब नई तिथि दिनांक 09 अगस्त 2023 को प्रातः 9.00 बजे से बौराड़ी स्टेडियम नई टिहरी में आयोजित किये जायेगें।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!