मेरी माटी मेरा देश अभियान कार्यक्रम को वृहद स्तर पर मनाया जायेगा

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 8 अगस्त । डी पी उनियाल। नरेन्द्र नगर विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत गजा में ‘ मेरी माटी मेरा देश अभियान’ कार्यक्रम को वृहद स्तर पर मनाये जाने हेतु नगर पंचायत कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष मीना खाती ने कहा कि 9अगस्त से 15अगस्त तक मेरी माटी मेरा देश अभियान कार्यक्रम को विभिन्न चरणों में चलाया जाएगा। कहा कि राष्ट्र को समर्पित यह कार्यक्रम देश की सीमा पर तैनात उन सभी बीर सैनिकों, अर्ध सैनिक बलों, स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने के लिए यादगार पल होगा ।

बैठक का संचालन करते हुए अधिशासी अधिकारी हरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मेरी माटी मेरा देश अभियान कार्यक्रम को सफल बनाया जायेगा ,इसके लिए शहीदों की याद में शिलाफलक लगाया जाना है। कहा कि 13अगस्त से 15अगस्त तक हर घर तिरंगा लगाया जायेगा ।बृक्षारोपण हेतु नगर पंचायत कार्यालय के बाहर पार्क के अंदर व बाहर पौधे लगाए जाने हैं । इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सेल्फी पोज के बारे में जानकारी दी गई। बैठक में तय किया गया कि आगामी 13 अगस्त को नगर पंचायत कार्यालय में वृहद स्तर पर कार्यक्रम मनाया जायेगा ।

इस अवसर पर स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर दिनेश प्रसाद उनियाल, व्यापार सभा अध्यक्ष विनोद सिंह चौहान,सचिव विजय सिंह तडियाल सहित अजय सिंह गुसाईं ,दिवान सिंह खडवाल,महेश पाल सिंह, गजे सिंह, लखन पाल सिंह, वलवंत सिंह खाती ,बलवंत सिंह चौहान, दिनेश सिंह चौहान उपस्थित रहे ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!