‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ के शुभारम्भ पर सीएम ने स्वंय सहायता समूह की महिलाओं से किया संवाद

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 24 अगस्त, 2023। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा गुरुवार को सचिवालय परिसर से ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना‘ का शुभारम्भ किया गया।
जनपद टिहरी में मुख्यालय सहित समस्त विकासखण्डों में महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने मुख्यमंत्री जी द्वारा महिलाओं के साथ किये गये सीधे संवाद कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा तथा संवाद किया गया।

जनपद मुख्यालय में जिला कलेक्ट्रेट परिसर में उत्तराखण्ड राज्य ग्राम आजीविका मिशन के अन्तर्गत नारायण ग्राम संगठन स्यूटा एवं नागराज समूह दिखोल गांव की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा स्थानीय उत्पादों का स्टॉल लगाया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा इन स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से उनके द्वारा उत्पादित उत्पादों, विक्रय, लागत धनराशि एवं बचत की जानकारी ली गई।
नारायण ग्राम संगठन स्यूटा एवं नागराज समूह दिखोल गांव की स्वयं सहायता समूह की महिला सीमा भण्डारी एवं सविता रावत द्वारा जिला कार्यालय के वीसी कक्ष से वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री से वार्ता की गई। मुख्यमंत्री ने उनके द्वारा उत्पादित उत्पादन के संबंध में जानकारी लेते हुए कहा कि कोई भी उत्पाद बना रहे हैं, उसकी गुणवत्ता एवं पैकेजिंग पर ध्यान देना है। मुख्यमंत्री ने आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ती इन महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि आपका समूह और उत्पादन लगातार बढ़ता रहे यही आशा है। ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना‘ का उद्देश्य महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराया जाना तथा स्थानीय उत्पादों की मांग को बढ़ावा देना है। योजना का क्रियान्वयन दिनांक 24 अगस्त से 30 अगस्त, 2023 तक समस्त राज्य में किया जाएगा।
इस मौके पर वीसी कक्ष में सीडीओ मनीष कुमार, आईएएस प्रशिक्षु आसीमा गोयल, डीडीओ सुनील कुमार, एडीआईओ सूचना भजनी भण्डारी, बीडीओ चम्बा एन.के.नौटियाल, डीडीएमओ बृजेश भट्ट सहित अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!