Ad image

जियो ने NREC कॉलेज,खुर्जा में ट्रू 5G सेवाएं लॉन्च कीं

Govind Pundir
4 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें
  • NREC कॉलेज में जियो उपयोगकर्ता को 1 जीबीपीएस+ स्पीड तक मिलेगा अनलिमिटेड जियो ट्रू 5G डेटा
  • जियो यूथ पास – कैंपस के लिए विशेष ऑफर
  • 5,000 से अधिक छात्रों और स्टाफ सदस्यों को मिलेगा जियो ट्रू 5G सेवाओं का लाभ

खुर्जा, 12 सितंबर 2023: रिलायंस जियो ने NREC कॉलेज खुर्जा में जियो ट्रू 5G सेवाओं को लॉन्च कर दिया है। 5G के व्यावसायिक लॉन्च से पूर्व, NREC खुर्जा में जियो ग्राहकों को 1 जीबीपीएस+ की स्पीड तक अनलिमिटेड ट्रू 5G डेटा मिलेगा।

जियो की 5G सेवाएं NREC कॉलेज कैंपस के हर कोने को कवर करेंगी। जिसमें कॉलेज के सभी ब्लॉक, विभाग, हॉल, हॉस्टल, कक्षाएँ, आदि शामिल हैं। जियो ट्रू 5G सेवाओं से 5,000 से अधिक छात्र छात्राओं और स्टाफ सदस्यों को लाभ मिलेगा।

लॉन्च के मौके पर जियो प्रवक्ता ने कहा, “छात्रों और युवाओं को अपने में समेटे, NREC कॉलेज में जियो ट्रू 5G सेवाएं शुरू कर, हम बेहद उत्साहित हैं। जियो, उत्तर प्रदेश में अग्रणी डिजिटल सेवा देने वाला सबसे पसंदीदा प्रौद्योगिकी ब्रांड है। यह लॉन्च उत्तर प्रदेश के युवाओं को सशक्त बनाने के लिए जियो की निरंतर प्रतिबद्धता का प्रमाण है।”

कॉलेज संकाय और छात्रों को संबोधित करते हुए, जियो प्रवक्ता ने इंटरनेट के उपयोग में क्रांति लाने, नवाचार, सहयोग और ज्ञान साझा करने पर जोर देने के साथ 5G के कई लाभों और संभावनाओं के बारे में विस्तार से बताया।

जियो की ट्रू 5G तकनीक भारत में शिक्षा को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। जियो ट्रू 5G की तेज़ और विश्वसनीय कनेक्टिविटी, एक ओर छात्रों के लिए बेहतर परिस्थितियां बनाती हैं। वहीं संकाय के सदस्यों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए सशक्त बनाती है। शैक्षणिक संस्थान जैसे जैसे इस तकनीक को अपनाएंगी, वैसे वैसे इससे देश के शिक्षा परिदृश्य में क्रांति आती जाएगी। पूरे भारत में परिसरों को डिजिटल बनाने की जियो की प्रतिबद्धता, शिक्षा को बढ़ावा देने और अगली पीढ़ी के लिए उज्जवल भविष्य को आकार देने के प्रति उसके समर्पण को दिखाती है।

NREC कॉलेज के परिसर में जियो ट्रू 5G सेवाएं शुरू होने से, देश और विदेश से यहां पढ़ने आए छात्रों को फायदा होगा क्योंकि अब उनके पास क्रांतिकारी जियो 5G तकनीक होगी। उन्हें कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), आभासी वास्तविकता, गेमिंग, स्वचालन, ई-गवर्नेंस, स्वास्थ्य देखभाल, आईटी और आईटीईएस जैसे उभरते क्षेत्रों में सीखने और अनुसंधान के असंख्य अवसर मिलेंगे।”

छात्रों, संकाय सदस्यों और संस्थान ने जियो सर्विस को हाथो-हाथ लिया गया। इस आयोजन के हिस्से के रूप में, ‘यूथ पास’ कार्यक्रम लॉन्च किया गया। जिसमें छात्रों को 5G के व्यावसायिक लॉन्च तक अनलिमिटेड 5G उपयोग की सुविधा मिलेगी। छात्रों ने वर्चुअल रियलिटी गैजेट का भी अनुभव किया; इन क्षणों को कैद करने के लिए फोटो बूथ स्थापित किए गए थे। प्रश्नोत्तर सत्र में नवीनतम प्रौद्योगिकी के आगमन की संभावनाओं, उद्योग के उपयोग और उपभोक्ता अनुभव पर विस्तार से चर्चा की गई।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!