व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में छापेमारी, घरेलू गैस सिलेंडरों के इस्तेमाल पर 27 हजार 950 रुपए की राशि वसूली

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 28 सितंबर, 2023। जिला पूर्ति अधिकारी अरुण वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को पूर्ति निरीक्षक चौकी डबल सिंह बिष्ट द्वारा अपनी टीम के साथ कीर्तिनगर क्षेत्रान्तर्गत होटलों/ व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरूपयोग को रोकने के उद्देश्य से औचक निरीक्षण किया गया।

इसके साथ ही इस दौरान टीम द्वारा 25 होटल/ढाबों का निरीक्षण किया गया, जिसमें 15 होटलों में नियमानुसार व्यावसायिक सिलेंडरों तथा 10 होटलों मे घरेलू गैस सिलेण्डरों का अवैध रूप से प्रयोग करते हुये पाया गया। होटल मालिकों को प्रथम चेतावनी देने के साथ ही नियमानुसार नकद जुर्माना करते हुए कुल 27 हजार 950 रुपए की राशि वसूल की गई। इसमें कीर्तिनगर में मनमोहन सिंह, गणेश रतूड़ी एवं सूरज कठैत से 2 -2 हजार तथा गोविन्द सिंह चौहान एवं नरेश मोहन पैन्यूली से 3-3 हजार रुपए की धनराशि जुर्माने के रूप में वसूल की गई।

इसके साथ ही नैथाणा में शंकर सिंह रावत (लपेटो रेस्टोरेंट) से 02 हजार व कलम सिंह बिष्ट (वाह मोमोज ) से 01 हजार 450 रुपए तथा मढ़ी चौरास में विनोद रावत (लच्छू होटल) से 04 हजार, सनी गुप्ता से 05 हजार व संजय नेगी से 03 हजार 500 रुपए की धनराशि जुर्माने के रूप में वसूली गई।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!