होटल व ढाबों में घरेलू सिलेंडरों का दुरुपयोग रोकने के लिए छापेमारी

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

डी पी उनियाल गजा

टिहरी गढ़वाल 19 अक्टूबर। नरेन्द्र नगर क्षेत्र के खाड़ी और गजा बाजार में घरेलू गैस सिलेंडरों का दुरपयोग रोकने के लिए जिला पूर्ति अधिकारी टिहरी गढ़वाल नई टिहरी के निर्देश पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी गर्विन भट्ट तथा पूर्ति निरीक्षक गजा रितु खंडूड़ी मैठाणी ने विभिन्न होटलों व ढाबों पर छापा मारकर 10 लोगों का चालान करते हुए भविष्य के लिए ऐसा न करने की चेतावनी भी दी ।

खाद्यान्न निरीक्षक गजा रितु खंडूड़ी मैठाणी ने बताया कि जनपद में घरेलू गैस सिलेंडरों का दुरपयोग रोकने के लिए विभिन्न कस्बों में छापामारी अभियान चलाया जा रहा है ताकि घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग नहीं करने के साथ ही व्यावसायिक सिलेंडरों का उपयोग करने को कहा जा रहा है साथ ही चालान की कार्यवाही करते हुए भविष्य के लिए चेतावनी दी गई है। बताया कि कुल 10 होटल व ढाबों का चालान करते हुए गजा में 6 हजार तथा खाड़ी में 5 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया है । अन्य होटल, ढाबों में व्यावसायिक सिलेंडर पाये गए हैं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!