Ad image

पत्रकार से अभद्रता करने वाला एसआई हो बर्खास्त

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 26 अक्टूबर। प्रेस क्लब नई टिहरी के पत्रकारों ने बैठक कर देहरादून में वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश सती से पुलिस की अभद्रता पर रोष जाहिर करते हुए जिम्मेदार पुलिस कर्मी की बर्खास्तगी की मांग की। पत्रकारों ने कहा कि कवरेज करने गये वरिष्ठ पत्रकार के साथ पुलिस का रवैया गैर जिम्मेदाराना और बेहद निदंनीय रहा है।

नई टिहरी हनुमान चौक पर प्रेस क्लब अध्यक्ष गंगा थपलियाल व महामंत्री अनुराग उनियाल के नेतृत्व में पत्रकारों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पत्रकारों ने पुलिस कर्मियों के प्रति रोष जाहिर करते हुए कहा कि जो पुलिस कर्मी एक वरिष्ठ पत्रकार के साथ इस तरह का अभद्र व अशोभनीय व्यवहार कर रहे हैं। इससे साफ जाहिर की अपने आप को मित्र पुलिस और अनुशासित पुलिस कहने के नाम पर मात्र दिखावा किया जा रहा है। पुलिस का क्रुर चेहरा गाहे-बगााहे सामने आ ही रहा है। पुलिस का पत्रकारों के साथ यह रवैया किसी भी हाल में सहन करने लायक नहीं है। इससे यह भी साफ जाहिर है कि जब अच्छी तरह से पूरे प्रदेश में पहचाने जाने वाले पत्रकार के साथ पुलिस इस तरह का व्यवहार कर सकती है, तो आम लोगों से अच्छे व्यवहार की उम्मीद कैसे की जा सकती है।

रोषित पत्रकारों ने अभ्रदता के लिए जिम्मदार पुलिस कर्मी को बर्खास्त करने की मांग की है। नहीं तो पत्रकारों को आंदोलन को मजबूर होना पड़ेगा। पुलिस कर्मी के खिलाफ गहन जांच की भी मांग की। पत्रकारों ने कहा कि इस पुलिस कर्मी ने विभाग को कलंकित करने का काम किया है।

इस मौके पर पत्रकारों में विक्रम बिष्ट, गोविंद बिष्ट, शशिभूषण भट्ट, प्रदीप डबराल, गोविंद पुंडीर, रोशन थपलियाल, बलवंत रावत, विजयपाल राणा, मधुसूदन बहुगुणा, मुनेंद्र नेगी, आशीष सजवाण सहित अन्य शामिल रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!