42 साल की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए सुरेंद्र नौटियाल

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 31 अक्टूबर, 2023। जिला सूचना कार्यालय टिहरी गढ़वाल में वाहन चालक के पद पर तैनात श्री सुरेन्द्र प्रसाद नौटियाल जी आज मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए हैं।

श्री नोटियाल जी द्वारा 42 साल सूचना विभाग में अपनी सेवाएं दी गई। श्री नोटियाल जी अपने शासकीय कार्यों के प्रति बहुत ही कर्मठ, समय के पाबंद और व्यवहार कुशल कर्मचारी रहे। हमें उनके साथ रहकर उनके अनुभव, उनके व्यवहार से काफी कुछ सीखने को मिला। आज उनके सेवानिवृत्त के मौके पर भगवान से उनकी लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं।

जिला सूचना केंद्र टिहरी गढ़वाल में आयोजित श्री नोटियाल जी के विदाई समारोह के अवसर एडीआईओ सूचना (से.नि.) शक्तिमोहन बिजलवाण, मीडिया प्रतिनिधि देवेंद्र दुमुगा, जय प्रकाश पांडेय, बलवंत रावत, अबलचंद रमोला, धनपाल गुंसोला, सुरेंद्र भट्ट, ज्योति डोभाल सहित सूचना कार्यालय और अभियोजन कार्यालय के कार्मिक नीलम, सुंदर लाल, सुरेश लाल, रमोला जी, गोविंदा, अमित आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!