दाखिला ख़ारिज के लिए 07 नवम्बर को घनसाली में लगेगा स्पेशल कैम्प

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

(घनसाली से लोकेन्द्र जोशी)
टिहरी गढ़वाल 02 नवम्बर। तहसील घनसली एवम तहसील बालगंगा क्षेत्र के कस्ताकारों के लिए राहत भरी खबर है कि, दिनांक 7 नवम्बर को विशेष दाखिला ख़ारिज कैम्प का ब्लॉक सभागार घनसाली में  आयोजित किया गया है।

उपजिलाधकारी घनसाली शैलेन्द्र सिंह नेगी के कार्यालय माध्यम से दी गई जानकारी के अनुसार दोनो तहसीलों के अन्तर्गत वे कास्तकार जो कि वैधानिक रूप से भू स्वामी हैं  किंतु उनके नाम, उनकी भूमि का दाखिला राजस्व रिकार्ड/अभिलेख में अंकित  नहीं हुए हैं । ऐसे भूमि सम्बन्धित दाखिला स्वीकृत हेतु  विशेष, दाखिला ख़ारिज/ नामांतरण  कैम्प का आयोजन 07 नवम्बर को प्रातः 10.30 बजे से ब्लाक मुख्यालय सभागार  घनासाली में किया जाएगा। उक्त कैम्प में दोनो तहसीलों के विवादित अथवा अविवादित सभी प्रकार के वादों की निगरानी की जाएगी और दोनों तहसीलों के कास्तकारों के सभी प्रकार के दाखिला ख़ारिज से संबंधित वादों की निगरानी कर मामलों को निस्तारित किया जाएगा।
उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र नेगी की कस्ताकारो के हित में यह एक सकारात्मक पहल है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!