उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री करन माहरा का टिहरी दौरा होगा ऐतिहासिक: शान्ति प्रसाद भट्ट, महामंत्री पीसीसी

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 20 नवम्बर। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री शान्ति प्रसाद भट्ट ने एक प्रेस बयान में कहा कि “21नवंबर 2023 को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मा. अध्यक्ष श्री करन माहरा जी जिला कांग्रेस कमेटी की “जनरल बॉडी मीटिंग” में प्रतिभाग करने नई टिहरी पधार रहे है।

श्री भट्ट ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष श्री राकेश राणा ने यह विस्तारित बैठक नई टिहरी में आहूत की है, और जिले के सभी कांग्रेसजनों को बैठक में आमंत्रित किया है।
इस बैठक में जिलेभर से कांग्रेस के पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, सहित शहर कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तैयारी में जुटी है।
बैठक में आगामी निकाय चुनाव, लोकसभा चुनाव सहित पार्टी की मजबूती के लिए विस्तार से सुझाव और मार्गदर्शन लिया जायेगा। इस जनरल हाउस में जो भी प्रस्ताव आयेंगे उन्हे सर्वसम्मति से पारित होने पर लागू किया जायेगा।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, सहित प्रदेश के संगठन महामंत्री मथुरा दत्त जोशी, विजय सारस्वत,सहित जिले के पीसीसी डेलीगेट, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व और वर्तमान जनप्रतिनिधि ब्लॉक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, अनु जाति जनजाति विभाग, विधि कांग्रेस सहित भारी संख्या में उपस्थिति रहेंगे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!